{"_id":"69d56cffea8cf2c0a90e0548","slug":"intermittent-rain-continues-farmers-distress-mounts-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149664-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश रुक-रुककर हो रही, किसानों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश रुक-रुककर हो रही, किसानों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है और किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी। ऐसे में बारिश से फसल को काफी नुकसान हो सकता है। गेहूं का दाना भी काला पड़ने का खतरा बन गया है।
यहां पिछले कई दिन से मौसम खराब चल रहा है और कई बार बूंदाबांदी हो चुकी है। मंगलवार को दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश होती रही। हवा के साथ बारिश होने के कारण सबसे अधिक नुकसान गेहूं व सरसों की फसल को पहुंच रहा है। सोमवार रात से ही बादल छाए हुए थे और मंगलवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद बंद हो गई थी। दोपहर में बारिश शुरू हुई और रुक-रुककर देर रात तक होती रही। सबसे ज्यादा कटी पड़ी सरसों व गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी है। किसानों ने बताया कि इस समय सरसों व गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। गेहूं के दाने बारिश के कारण काले पड़ सकते हैं और हवा के कारण फसल गिरी तो दाना सड़ भी सकता है। वहीं बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--
आम के बोर पर हॉपर कीट लगने से हो रहा नुकसान
रटौल। बारिश के कारण आम के बोर पर भी हॉपर कीट लगने का खतरा बढ़ गया है। बागान मालिक हबीब चौहान, जावेद चौधरी, सुखबीर ने बताया कि बारिश के कारण बोर पर हॉपर कीट लगना शुरू हो गया है और इससे 30 फीसदी आम की फसल प्रभावित होगी। इस बार अच्छा बोर आ रहा था, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी। किसान आशु त्यागी, रहीस, मनोज यादव, मोनू शर्मा आदि ने बताया कि गेहूं व सरसों की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी है और कटाई भी शुरू हो गई है। कटी फसल भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचेगा।
--
गेहूं व सरसों की फसल खेतों में पक चुकी है। बेमौसम बारिश होने के कारण गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान होगा। गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा। इससे किसानों की समस्या बढ़ेगी। -योगेश शर्मा, लहचौड़ा
खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है और फसल भी कटकर रखी हुई है। बारिश के कारण फसल काफी प्रभावित होगी। पैदावार में भी कमी आएगी। -मोबीन चौधरी, रटौल
--
वर्जन
बारिश से खेतों में काटकर रखी गई फसल का दाना काला पड़ने का खतरा रहता है। क्रॉप कटिंग होने के बाद ही फसल को कितना नुकसान पहुंचा है, पता चल सकेगा। -बाल गोविंद यादव, जिला कृषि अधिकारी
Trending Videos