सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Irfan, the prime accused in Shoaib's murder, injured in encounter and arrested.

Baghpat News: शोएब की हत्या का मुख्य आरोपी इरफान मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Irfan, the prime accused in Shoaib's murder, injured in encounter and arrested.
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में शोएब की चाकू से गोदकर हत्या के मुख्य आरोपी इरफान को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
Trending Videos

बड़का रोड पर सोमवार सुबह 23 वर्षीय शोएब की हत्या पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर की गई थी। इस घटना में शोएब के पिता आस मोहम्मद, भाई सुहैल, फरमान, बहन फराह और मां गुड्डो भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने इरफान, दिलशाद, रिहान, रोहन उर्फ इरम और इसराना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की नहर पटरी पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास इरफान की घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिससे कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी के अनुसार, इरफान पर हत्या के साथ-साथ पुलिस पर गोली चलाने की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed