{"_id":"6a6a5a238397380266056d89","slug":"kanwar-routes-will-be-monitored-with-cctv-cameras-dm-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156139-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें डीएम अस्मिता लाल ने कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
डीएम ने मार्गों से गोवंश हटवाने, सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित फॉगिंग, कूड़ा उठान, मोबाइल शौचालय और जल निकासी पर भी ध्यान देने को कहा। नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कानून व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहने और सभी मार्गों पर नजर रखने को कहा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं कच्चे मार्गों की मरम्मत और जंगल वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए। रात में प्रकाश के लिए लाइटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह और परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि माैजूद रहे।
-पहले सोमवार पर भीड़ रहेगी अधिक
डीएम ने कहा कि तीन अगस्त को सावन के पहले सोमवार पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। इसलिए सभी तैयारी अभी से कर लें और श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगाई जाए।
विज्ञापन
-बिजली आपूर्ति न हो बाधित
डीएम ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत पोल, बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मरों की जांच की जाए। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसको दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा निगम के अधिकारी इसके लिए अभी से तैयारी कर लें।
-ढाबा और दुकानों पर लगाएं रेट लिस्ट
खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों, ढाबों पर रेट लिस्ट जरूर लगी होनी चाहिए। साथ ही पुरा महादेव मेले में लगने वाली दुकानों की जांच की जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। खाद्य पदार्थों का समय-समय पर सैंपल लेकर जांच की जाए ताकि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए।