{"_id":"6a69e61c45d9117fdd002a0a","slug":"mandukasana-is-beneficial-for-diabetic-patients-rajendra-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156117-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडूकासन शुगर के रोगियों के लिए लाभकारी : राजेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडूकासन शुगर के रोगियों के लिए लाभकारी : राजेंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर में बुधवार को साधकों को मंडूकासन और अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने इन महत्वपूर्ण आसनों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद जैन ने मंडूकासन के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह आसन शुगर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। मंडूकासन पाचन शक्ति में सुधार करता है। यह पेट संबंधी बीमारियों को कम करने में भी सहायक है। जैन ने अनुलोम विलोम के लाभों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अनुलोम विलोम मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को घटाता है। यह श्वसन प्रणाली को बेहतर बनाता है, जिससे अस्थमा के मरीजों को विशेष लाभ मिलता है। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, हरिओम गुप्ता, सतीश गिलोतरा, पूनम, चंद्रप्रभा, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।