सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Husband took the entire family to Nainital on honeymoon, relationship on the verge of divorce

Meerut: हनीमून पर पूरे खानदान को नैनीताल ले गया पति, तलाक की कगार पर रिश्ता; पत्नी ने बताई हैरान करने वाली बात

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 07 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के एक दंपती की परिवार परामर्श केंद्र में तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है, मगर बात नहीं बनी। पत्नी ने बताया कि सबको नैनीताल ले गया, वह कुछ नहीं बोली। दूसरे हनीमून पर फिर से पूरे खानदान के साथ दुबई ले जाने पर अड़ गया। जबकि हमें भी तो एकांत चाहिए था।

Meerut: Husband took the entire family to Nainital on honeymoon, relationship on the verge of divorce
तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार

शादी के महज एक साल के भीतर ही दंपति का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। हनीमून पर अपनी पत्नी के साथ पूरे परिवार को ले जाने के पति के फैसले से शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच चुका है। तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी और अब इस जोड़े ने हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती हनीमून के लिए नैनीताल गया था लेकिन युवक अपनी पत्नी के साथ एकांत बिताने के बजाय अपने पूरे परिवार को भी साथ लेकर चला गया। हनीमून पर पूरे कुनबे की मौजूदगी पत्नी को नागवार गुजरी। वहां से वापस आने के बाद से ही दोनों के बीच इस बात पर विवाद रहने लगा और धीरे-धीरे इस नए रिश्ते में कड़वाहट आ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई टूर पर फिर तकरार, थाने पहुंचा मामला
विवाद के बीच ही दंपती दुबई जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन इस बार भी पति ने दोबारा अपने पूरे परिवार के साथ ही दुबई की यात्रा करने की बात कही। जिसका पत्नी ने विरोध दर्ज कराया। पत्नी चाहती थी कि इस बार वे दोनों अकेले समय बिताएं ताकि उनके बीच की दूरियां और गलतफहमियां दूर हो सकें। मगर इस मुद्दे पर दोनों के बीच की रार इतनी बढ़ी कि मामला थाने तक पहुंच गया। स्थानीय पुलिस ने जब मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के अड़ियल रुख को देखते हुए उन्हें समझाने के लिए पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों द्वारा इस बिखरे हुए रिश्ते को समेटने की हरसंभव कोशिश की गई। यहां दंपति की तीन बार काउंसलिंग कराई गई। काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बात को बारीकी से सुना और गृहस्थी बचाने का प्रयास किया लेकिन पति-पत्नी अपने-अपने फैसलों पर अड़े रहे। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी आदेश कौर का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाने का हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। दोनों के बीच की दूरियों को मिटाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं हालांकि दोनों अब अलग होने का मन बना चुके हैं।

ये भी देखें...
UP: कॉकरोच के बाद अब बनी 'चींटी जनता पार्टी', मेरठ में पूर्व भाजपा नेता अनूप राघव ने रखी नींव, ये बताया मकसद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed