सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muzaffarnagar: 6-Year-Old Anganwadi Student Dies of Electric Shock from High Mast Light Pole in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: हाईमास्ट लाइट के खंभे में करंट, आंगनवाड़ी में पढ़ने गए 6 वर्षीय बच्चे की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने गए 6 वर्षीय सत्यम की हाईमास्ट लाइट के खंभे में करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग और आंगनवाड़ी की लापरवाही का आरोप लगाया।

Muzaffarnagar: 6-Year-Old Anganwadi Student Dies of Electric Shock from High Mast Light Pole in Muzaffarnagar
करंट से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले छह वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग और आंगनवाड़ी केंद्र की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
Trending Videos


हाईमास्ट लाइट के खंभे से लगा करंट
मामला नासिरपुर गांव का है, जो तितावी थानाक्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय सत्यम पुत्र सोनू सोमवार सुबह गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था। इसी दौरान वह वहां लगे हाईमास्ट लाइट के खंभे की चपेट में आ गया। खंभे में करंट होने के कारण उसके पैर में तेज बिजली का झटका लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, लापरवाही से गई जान
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग और आंगनवाड़ी केंद्र की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया। परिजनों का कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था सुरक्षित होती और खंभे में करंट न होता तो बच्चे की जान नहीं जाती।

थाने में शव रखकर किया विरोध
हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed