{"_id":"69dea2395f4c0fad0f0c99e9","slug":"nephew-murdered-and-body-thrown-into-well-on-suspicion-of-illicit-relations-with-wife-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-150073-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में रिश्ते के भतीजे की हत्या कर कुएं में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में रिश्ते के भतीजे की हत्या कर कुएं में फेंका शव
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/छपरौली। सिनौली गांव में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद मंगलवार को खेत में बने एक कुएं से शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्यारोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंजीत ने अपने बूढ़पुर गांव के भांजे के साथ मिलकर मुकुल को घर से बुलाया था। इसके बाद वे मुकुल को खेत में ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में मंजीत ने मुकुल के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 60 फीट गहरे कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। मुकुल के भाई नकुल ने बताया कि उसका भाई 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू की और मंजीत पर शक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंजीत बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे परिवार का शक गहरा गया। पुलिस अब मंजीत के फरार भांजे की तलाश कर रही है, जिसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बताया जा रहा है। आरोपी मंजीत वर्ष दो हजार बारह में हुई एक अन्य हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।
-हत्या का कारण और साजिश
मंजीत ने पुलिस को बताया कि मुकुल अक्सर उसके घर आता था और उसकी पत्नी से बातचीत करता था। मंजीत को शक था कि मुकुल के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध थे। कई बार विरोध करने के बावजूद मुकुल नहीं माना, जिससे मंजीत ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसी शक के चलते उसने अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल को मौत के घाट उतार दिया।
-शव बरामदगी और पुलिस कार्रवाई
मंगलवार को राजबल के खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में मुकुल का शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार भांजे की तलाश में जुटी है, जो इस घटना में मंजीत का सहयोगी था।
-दोनों में थी अच्छी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी मंजीत नाश करता है, जिसकी परिवार के भतीजे मुकुल के साथ गहरी दोस्ती भी थी। दिन में ज्यादातर समय दोनों एक साथ रहते थे। खेती का काम भी साथ ही रहकर करते थे।
-पांच साल पहले पिता की हुई थी मौत
मुकुल के पिता प्रदीप की पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिनका शव बड़ौत में मिला था। परिवार में मां सुरेखा, छोटा भाई नकुल और दादा जगदीश हैं, जबकि दो बहनों मनीषा और स्वाति की शादी हो चुकी है।
वर्जन -हत्या करने के मामले में आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में हत्या की गई है। आरोपी मंजीत हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था। -सूरज कुमार राय, एसपी
Trending Videos