सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Newspapers Read in Council Schools on the First Day of the Session

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में सत्र के पहले दिन पढ़ा गया अखबार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Newspapers Read in Council Schools on the First Day of the Session
विज्ञापन
- रीडिंग कल्चर योजना के तहत विद्यालयों में हुआ समाचार पत्र का वाचन
Trending Videos

फोटो संख्या 3 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नए सत्र का शुभारंभ हुआ। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत रीडिंग कल्चर के तहत बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़कर की। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रार्थना सभा में अखबार पढ़वाया जाए।
शासन ने विद्यालयों में प्रार्थना सभा में समाचार पत्र का वाचन करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत ही सिसाना गांव के पीएम श्री विद्यालय, सूरजपुर महनवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय, अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय, खेकड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन, फतेहपुर गांव के संविलियन विद्यालय, मंसूरपुर के संविलियन विद्यालय, दोघट के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, छपरौली के संविलियन विद्यालय नंबर एक समेत अन्य सभी में प्रार्थना सभा में अखबार पढ़वाया गया। छात्रों ने अखबार पढ़कर खबरें सुनाई। बीएसए गीता चौधरी ने कहा कि समाचार पत्रों से बच्चों को देश-दुनिया की खबरों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही उनको अपने भविष्य के लिए कॅरिअर का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रार्थना सभा में अखबार पढ़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed