{"_id":"6a1894a1a1b22b02dc08eef8","slug":"nhm-employees-have-not-received-salaries-for-three-months-bakrid-festivities-were-subdued-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152503-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन माह से एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला वेतन, फीकी रही बकरीद की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन माह से एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला वेतन, फीकी रही बकरीद की खुशियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े कर्मचारियों को लगातार दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन न मिलने के कारण उनकी बकरीद भी मायूसी में गुजरी है।
जिले में कुल 600 कर्मचारी कार्य करते हैं। इनमें दो सौ कर्मचारी मुस्लिम समुदाय से हैं, जिन्हें अप्रैल और मई का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बकरीद से पहले विभाग वेतन जारी कर देगा, लेकिन उनकी यह उम्मीद टूट गई। वेतन न मिलने से वे त्योहार की खुशियां ठीक से नहीं मना सके। इसके अलावा उन्हें घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी दिक्कतें आ रही हैं। कई कर्मचारियों को परिवार चलाने के लिए उधार लेना पड़ रहा है। वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक चुनौतियां हैं। उन्हें अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। बच्चों की स्कूल फीस और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। कई परिवारों को गुजारा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी : कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सुहेल अंसारी, मोहम्मद असलम, अफसार बेग और सोएब ने अपनी बात रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। इस स्थिति से कर्मचारियों और उनके परिवारों में भारी असंतोष है।