सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials failed to see the suffering of people plagued by air and water pollution.

Baghpat News: हवा और पानी के प्रदूषण से परेशान लोगों का दर्द अफसरों को नहीं दिखा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Officials failed to see the suffering of people plagued by air and water pollution.
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर शुगर मिल के पानी और हवा के प्रदूषण से मलकपुर, लोयन गांव के लोग कई साल से परेशान हैं। वह अपना दर्द लेकर कई बार अफसरों के पास जा चुके हैं, मगर हर बार आश्वासन मिलता है। अफसरों को उनका दर्द कभी नहीं दिखा। अब मिल में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से सिक्योरिटी गार्ड सुरेश शर्मा की मौत हुई तो अफसर तुरंत दौड़कर पहुंच गए।
Trending Videos

मलकपुर व लोयन गांव के राजीव, वीरेंद्र, प्रमेंद्र, सोहन समेत अन्य लोगों का कहना है कि मलकपुर मिल से पिछले कई साल से दूषित पानी निकलता है। इसकी वजह से पानी दूषित हो गया है और लोग बीमार हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवाज उठाई, मगर अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की। शुगर मिल जब चलता है तो उससे निकलने वाली गैस से आसपास की हवा भी दूषित हो जाती है, उससे आंखों में जलन होती है तो सांस तक लेने में समस्या आती है।कई बार तो दम घुटने की हालत हो जाती है। यह समस्या भी अफसरों को बताई थी। तहसील दिवस तक शिकायत की गई और गांव में पंचायत करके भी आवाज उठाई गई। हर बार अफसर जल्द ही समाधान कराने की बात कहकर आराम से बैठ जाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर अफसर सुनवाई करते तो आज यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed