सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One killed in road accident on expressway

Baghpat News: एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक की माैत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident on expressway
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक रंजीत यादव की मौत हो गई। यह दुर्घटना अग्रवाल मंडी टटीरी के पास हुई, जहां एक खड़े ईंटों से लदे ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। हादसे में पिकअप चालक शादाब भी घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया।
Trending Videos


रंजीत यादव बिहार के शेखपुरा जिले के लोधीपुर के निवासी थे और मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे थे। उनकी कैंटर गाड़ी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी के पास खड़े ईंटों से लदे ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही शादाब की पिकअप गाड़ी भी कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रंजीत उसमें फंस गए। हादसे के बाद ईंट ढोने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रंजीत को कैंटर से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घायल पिकअप चालक शादाब जो बुराड़ी दिल्ली का निवासी है, को निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। रंजीत यादव के भाई बंटी ने बताया कि रंजीत अपने कुनबे में कैंटर चलाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे और उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हादसे का विवरण और जांच
यह हादसा सोमवार रात को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, पहले एक ईंटों से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। रंजीत का कैंटर उससे टकराया, और फिर शादाब की पिकअप कैंटर से टकराई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। घायल शादाब मान्यावली अफजलगढ़, बिजनौर का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed