सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One thousand people are bound by surety, including the head and former head.

Baghpat News: एक हजार लोग मुचलका पाबंद, प्रधान व पूर्व प्रधान भी शामिल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
One thousand people are bound by surety, including the head and former head.
विज्ञापन
- होली पर शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद कराकर रेड कार्ड जारी किए गए
Trending Videos

- जिले को चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया, संवेदनशील गांवों में तैनात रहेगी पुलिस की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर शांतिभंग की आशंका को देखते हुए जिलेभर में एक हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इनमें प्रधान व पूर्व प्रधान भी शामिल है। इन सभी को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद करके रेड कार्ड जारी किया गया है। इसके अलावा जिले को चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है और संवेदनशील गांवों में पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जिन गांवों में प्रधानी के चुनाव, जमीन, डोलबंदी, रास्ता व अन्य पारिवारिक विवाद चल रहे हैं, उन सभी को चिह्नित किया गया है। जिनके बीच यह विवाद है, उन सभी को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। उनको पुलिस ने रेड कार्ड भी थमा दिए हैं और साफ कहा गया है कि अगर गांव में शांतिभंग होती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
इनके अलावा होली के मद्देनजर अभी से शांति समिति की बैठक शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक जगहों पर पुलिस चेकिंग कर रही हैं और किसी ने शराब पीकर होली या उससे पहले हुड़दंग किया तो वह जेल में जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले में तीन जगहों गुफा वाले बाबा के मंदिर सरूरपुर कलां, चकबंदी देवता डौलचा व संतों का बाड़ा खेकड़ा में मेले लगते हैं। इन सभी जगह पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुलिस सभी जगह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed