{"_id":"69a9d80b8d75f781d0078a95","slug":"over-50-injured-in-clashes-during-holi-celebrations-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147787-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होली के हुड़दंग में हुए झगड़ों में 50 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होली के हुड़दंग में हुए झगड़ों में 50 से अधिक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। होली के हुड़दंग में जिले के बड़ौत, बागपत समेत 15 गांवों में झगड़े हुए, जिनमें 50 से अधिक घायल हो गए। घायलों का सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। घायलों ने थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
दुल्हेंडी पर्व पर होली खेलने के दौरान कोताना गांव में झगड़ा हो गया। इसमें रवि, विकास, रोहित, संजीव, पूनम घायल हो गए। इनके अलावा बड़ौली गांव में सुनील, अमित व गुराना मार्ग निवासी अनुज, इशु घायल हो गए। मलकपुर गांव में हुए झगड़े में रणवीर, प्रमोद और खेड़ा हटाना में अशोक घायल हो गए। इनके अलावा ओसिक्का में हुए झगड़े में सोनू, ढिकाना में रोबिन, स्वीटी, पारुल, बावली गांव में राजीव, विनय, बिजरौल गांव में कपिल, अंश घायल हो गए। बिजरौल गांव में राकेश और विजय घायल हो गए। फैजपुर निनाना गांव में मनीष के सिर में शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया गया। इसके चलते दुल्हेंडी के दिन 50 लोग सीएचसी, जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि सभी झगड़े होली खेलने के दौरान हुए है। सभी मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पिता-पुत्रों ने सुएं से हमला किया
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी विजय गिरी ने बताया कि बुधवार शाम बाइक से बाजार जा रहा था। कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए तमंचे की बट और सुएं से उस पर हमला कर दिया। राहगीरों के बीच-बचाव कराने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पिलाना सीएचसी में घायल का उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--
गलहेता में मारपीट, महिला समेत चार घायल
बिनौली। गलहेता गांव में होली पर्व पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से रेखा, बबीता और दूसरे पक्ष से दीपक घायल हो गए। इनके अलावा मारपीट में धनौरा सिल्वरनगर गांव की कविता घायल हो गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।
-- -
फिल्मी स्टाइल में कार की छत पर बैठकर झगड़ा करने पहुंचे युवक
रटौल। दुल्हेंडी पर झगड़ा होने पर कुछ युवक फिल्मी स्टाइम में कार की छत पर बैठकर झगड़ा करने के लिए पहुंचे, उनके पीछे साथियों की कई बाइकें भी आईं। बताया गया कि लहचौड़ा गांव का कार्तिक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी पहले हुई कहासुनी को लेकर झगड़ा करने के लिए एक कार में सवार होकर कई युवक वहां आ गए। कार और बाइकों पर आए युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, तभी वहां आए लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। पूरी घटना एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि कैमरे की फुटेज मिली है, लेकिन तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
Trending Videos