फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Painter dies after being hit by a bike on the highway.

Baghpat News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से पेंटर की मौत

Sun, 19 Jul 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Painter dies after being hit by a bike on the highway.
बागपत। रविदास मंदिर के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय बाइक की टक्कर से पेंटर देवेंद्र कश्यप (36) की मौत हो गई। बड़ौत रोड निवासी देवेंद्र के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार रात की है। बड़ौत रोड निवासी धन्नू कश्यप ने बताया कि उनके भतीजे देवेंद्र कश्यप घर के बाहर हाईवे पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया, लेकिन वह अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। परिजनों ने देवेंद्र को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद उन्हें घर ले आए। देर रात देवेंद्र की हालत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। देवेंद्र अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सुकन्या शर्मा ने कहा कि उन्हें हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-टेंपो की टक्कर से घायल बच्चे की मौत
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे सूरज की मौत हो गई। पांच जून को हुए इस हादसे में वह घायल हुआ था। नौ जुलाई को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के विकास नगर की रहने वाली आरती अपने पति अनिल और बेटे सूरज के साथ फरुखाबाद जा रही थीं। अग्रवाल मंडी टटीरी में वे हाईवे किनारे बाइक खड़ी कर चाय पीने लगे। सूरज बाइक पर बैठा था, तभी एक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेचक सनुज कुमार ने बताया कि टेंपो नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टेंपो का पता लगाकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed