{"_id":"6a5d31fd509abaa8430efb38","slug":"passengers-condition-deteriorated-on-the-train-life-could-not-be-saved-despite-cpr-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155550-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेन में यात्री की हालत बिगड़ी, सीपीआर देने पर भी नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेन में यात्री की हालत बिगड़ी, सीपीआर देने पर भी नहीं बची जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी। सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में रविवार शाम एक यात्री की हालत अचानक बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। जीआरपी कर्मियों ने उसे बचाने के लिए सीपीआर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
ट्रेन के अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सहयात्रियों ने जीआरपी कर्मियों को सूचना दी। जीआरपी कर्मियों ने तुरंत यात्री को ट्रेन से नीचे उतारा। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि जीआरपी कर्मियों ने यात्री को सीपीआर भी दिया। हालांकि उसमें कोई हलचल नहीं हुई और वह बेसुध रहा। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागपत ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी जीआरपी इंस्पेक्टर शनि शर्मा ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक यात्री के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। जीआरपी उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।