{"_id":"69a9d88955dd43d19f08172c","slug":"people-are-suffering-from-skin-diseases-after-holi-increasing-number-of-patients-in-hospitals-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147754-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होली के बाद त्वचा रोग से जूझ रहे लोग, अस्पताल में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होली के बाद त्वचा रोग से जूझ रहे लोग, अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली पर केमिकल वाले रंगों के प्रयोग से लोगों को त्वचा रोग से जूझना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों की जिला अस्पताल में संख्या बढ़ गई। अस्पताल में बृहस्पतिवार को दो सौ से अधिक नए मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। अस्पताल में 890 मरीजों की ओपीडी हुई और इनमें 100 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे। चिकित्सक उनका उपचार करने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
होली में रसायनिक रंगों का प्रयोग करना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। इन रंगों की वजह से त्वचा संबंधित रोग हो गए हैं, जिनसे लोग परेशान हैं। होली की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोगियों की भीड़ ज्यादा रही। सबसे अधिक मरीज रंगों के कारण हुई एलर्जी के पहुंचे थे। रसायनिक रंगों का इस्तेमाल करने से मरीजों के चेहरे व शरीर पर दाने, लाल चकत्ते व खुजली थी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत चौबे ने बताया कि ओपीडी में पहले दिन ही 100 मरीज पहुंचे। अभी तक सिर्फ 30 से 40 मरीज जांच के लिए आ रहे थे। इनमें अधिकतर मरीज रसायनिक रंग के कारण चेहरे पर लाल निशान व जगह-जगह दाने हो रहे थे। अभी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि रंग व गुलाल चेहरे को काफी नुकसान पहुंचाता है। सभी का इलाज किया गया है। सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि इसका असर त्वचा पर न पड़े। इसके अलावा पेट दर्द, खांसी, बुखार व अन्य बीमारियों के मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।
-- -
- होली पर रंग के कारण चेहरे पर लाल निशान हो गए हैं और चेहरे पर जलन हो रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर दवाई लेने आया हूं। -अखिलेश, बागपत
-होली पर केमिकल के रंगों के कारण शरीर पर जगह-जगह लाल निशान हो गए हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने चकत्ते होने की बात कही है और इसका उपचार किया है। -सोनू, बागपत
--
Trending Videos