सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pickup overturned after going out of control, 12 people including women injured

Baghpat News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, महिलाओं समेत 12 घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned after going out of control, 12 people including women injured
विज्ञापन
-शामली के लाक बहावड़ी गांव से मुकीमपुरा गांव में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे सभी
Trending Videos

-दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास हुआ हादसा, बिनौली सीएचसी में उपचार के बाद घर भेजे घायल
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें सवार शामली जिले के लाक बहावड़ी गांव की छह महिलाओं समेत 12 घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को पिकअप से बाहर निकालकर बिनौली सीएचसी पहुंचाया। यहां सभी का इलाज कर घर भेज दिया गया।
शामली जिले के लाक बहावड़ी गांव से रविवार सुबह छह महिलाओं समेत 12 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर मुकीमपुरा गांव में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास पहुंचे तो एक वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार सोमपाल, जयकुमार, बाबूराम, प्रेमपाल, विनोद, प्रेम, बबीता, सुमन, राजबिरी, नीता, लक्ष्मी, बबली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों और आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। वहीं डायल 112 की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और घायलों को एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed