{"_id":"69d56d32b677d373640a28d0","slug":"police-once-again-tops-in-complaint-redressal-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-149673-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिकायतों के निस्तारण में पुलिस फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिकायतों के निस्तारण में पुलिस फिर अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत पुलिस मार्च महीने में भी प्रदेश में अव्वल रही। जिले के सभी थाने भी प्रथम स्थान पर रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने सभी थानेदारों को आगे भी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का एसपी कार्यालय व थाना स्तर पर निस्तारण कराया जाता है। यहां से निस्तारण होने के बाद उन शिकायतों को लेकर पीड़ित से शासन से फीडबैक लिया जाता है। उस फीडबैक के आधार पर नंबर मिलने पर रैंक जारी होती है। बागपत की पहले स्थिति काफी खराब थी, मगर अब लगातार जिला टॉप पर आ रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू की और थानेदारों को समस्याओं का सही से निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर दिखने लगा और अब मार्च महीने में भी बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
-पहले स्थान पर रहे सभी 11 थाने
शासन से मंगलवार को जारी की गई रैंक में यहां के सभी थाने भी पहले स्थान पर रहे हैं। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर, बिनौली, दोघट, रमाला, छपरौली, महिला थाना भी शिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर आए। एसपी ने कहा कि शिकायतों का किसी ने गलत निस्तारण करने का प्रयास किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos