सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations underway to open the overbridge to vehicles in July.

Baghpat News: ओवरब्रिज को वाहनों के लिए जुलाई में खोलने की तैयारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to open the overbridge to vehicles in July.
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में वाहनों के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से 40 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले चार साल से चल रहा है। पहले रेलवे अधिकारियों ने इसे जून माह में खोलने की बात कही थी। हालांकि, कार्य पूरा न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में अंडरपास से केवल बाइक और कारें ही गुजर पाती हैं। इसमें रोजाना जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग पिछले चार साल से इस ओवरब्रिज के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज के चालू होने से बिजरौल, बामनौली, सिरसली, पुसार, कान्हड़, इदरीशपुर, दोघट, नांगल, भगवानपुर, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा और भड़ल सहित 40 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इन गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्हें अब अंडरपास के जाम से मुक्ति मिलेगी। यह क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा।
विज्ञापन

वर्जन
- ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। प्रयास है कि जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed