फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prince Murder Case: Posting girlfriend's photo on Instagram led to the murder; father killed him

प्रिंस हत्याकांड: प्रेमिका का फोटो इंस्टाग्राम पर लगाना बना हत्या की वजह, पिता ने गर्दन में कोहनी गड़ाकर मारा

Thu, 23 Jul 2026 11:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Jul 2026 11:14 PM IST
सार

Baghpat News: आजमपुर मुलसम गांव के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता मोनू और उसके साथी जॉनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि प्रिंस दूसरी जाति का था और गांव का था, इसलिए उन्हें रिश्ता मंजूर नहीं था। 

विज्ञापन
Prince Murder Case: Posting girlfriend's photo on Instagram led to the murder; father killed him
प्रिंस की फाइल फोटो और गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के आजमपुर मुलसम गांव के 10वीं कक्षा के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोनू और उसके साथी जॉनी को दाहा-बरनावा मार्ग से पकड़ा गया। मोनू की पत्नी के बयानों ने उसे बेनकाब किया, जबकि वह खुद को बेगुनाह बता रहा था। दोनों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

प्रिंस का शव 15 जुलाई की रात ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में मिला था। प्रिंस के पिता देवेंद्र प्रजापति ने मोनू, विशाल, जॉनी, आकाश और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआत में चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। मोनू ने बताया था कि वह 14 जुलाई को रात करीब साढ़े नौ बजे एक शादी समारोह से घर लौटा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोनू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह रात साढ़े आठ बजे घर आया था। बयानों में एक घंटे का अंतर मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शादी समारोह की फुटेज भी खंगाली, जिससे कई अहम सुराग मिले। इसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने मोनू और जॉनी को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग और जातिगत रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोनू ने हत्या का कारण बताया। मोनू ने कहा कि प्रिंस का उसकी बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले मोनू ने दोनों को बात करते हुए पकड़ा था। उसने अपनी बेटी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बावजूद वे छिपकर बात करते रहते थे। प्रिंस के गांव का और दूसरी जाति का होने के कारण मोनू को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उसने कई बार दोनों की बातचीत बंद कराने का प्रयास किया था।
 

ऐसे की गई प्रिंस की हत्या
मोनू को पता था कि प्रिंस रोजाना शाम को ईंट भट्ठे पर वाईफाई से मुफ्त का इंटरनेट चलाने जाता है। घटना के दिन जॉनी ने मोनू को प्रिंस के भट्ठे के पास होने की जानकारी दी। जॉनी के साथ मोनू भी वहां पहुंच गया। वे प्रिंस को समझाने के लिए खेत में ले जाने लगे। पुलिस के अनुसार प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर मोनू की बेटी का फोटो लगा दिया था। मोनू ने फोटो हटाने को कहा, लेकिन प्रिंस ने मना कर दिया। तभी उनमें हाथापाई हो गई। मोनू ने कोहनी प्रिंस की गर्दन पर रखकर दबा दी और इस तरह उसकी हत्या कर दी।
 

हत्या के बाद मोनू और जॉनी ने प्रिंस के कपड़े उतारे
हत्या के बाद मोनू और जॉनी ने प्रिंस के कपड़े उतारे। उन्होंने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। कपड़े और मोबाइल गड्ढे के किनारे रख दिए, जिससे लोगों को यह सामान्य घटना लगे। घटना के बाद जॉनी के साथ मोनू ने खेत की मेढ़ पर बैठकर शराब पी और घर चले गए। 
 

पुलिस जांच में सामने आया कि नामजद आरोपी विशाल घटना के समय फैक्टरी में काम कर रहा था। दूसरा नामजद आरोपी आकाश एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस तरह इन दोनों की संलिप्तता नहीं मिली है। पुलिस की जांच अभी चल रही है, जिसमें दोनों को क्लीनचिट मिल सकती है।
 

ये बोले एसपी
युवती से बातचीत करने को लेकर प्रिंस की हत्या की गई थी। इसमें युवती के पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच के आधार पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। 
-सूरज कुमार राय, एसपी

ये भी देखें...
Meerut: क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता के घर की अवैध दीवार गिराई, कैंट क्षेत्र के बंगले में किया जा रहा निर्माण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed