फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Body of Man Missing for Two Days Found in Forest, Family Alleges Murder

Meerut: दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 26 Jul 2026 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में दो दिन से लापता 28 वर्षीय युवक रजत का शव रोहटा रोड स्थित पेपला गांव के जंगल में मिला। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Body of Man Missing for Two Days Found in Forest, Family Alleges Murder
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी 28 वर्षीय रजत का शव रविवार को रोहटा रोड स्थित पेपला गांव के जंगल में पड़ा मिला। रजत 23 जुलाई की दोपहर दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था और इसके बाद से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दोस्त का जन्मदिन मनाने निकला था युवक
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि रजत दिल्ली हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय के पास निजी कंपनी में नौकरी करता था। 23 जुलाई को वह कंपनी में साथ काम करने वाले दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रजत जिन दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था, उनके पास उसके लापता होने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। शुक्रवार को परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दोनों युवकों पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में मिला शव
रविवार को रजत का शव पेपला गांव के जंगल में पड़ा मिला। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दौराला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed