सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recruitment will be conducted to address the shortage of EMTs and ambulance drivers.

Baghpat News: ईएमटी और एंबुलेंस चालकाें की कमी दूर करने के लिए होगी भर्ती

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be conducted to address the shortage of EMTs and ambulance drivers.
विज्ञापन
बागपत। जिले में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) और एंबुलेंस चालकों की भारी कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। इस कमी के कारण मरीजों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता और कई एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को हल करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए पुलिस लाइन में चार दिवसीय भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
Trending Videos

बागपत। जिले की सीएचसी व पीएचसी में ईएमटी की तैनाती नहीं होने से एंबुलेंस से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें सही से उपचार नहीं मिलता है। इसलिए वह रास्ते में दम तोड़ देते हैं। वहीं चालकों की कमी होने के कारण एंबुलेंस भी जिला अस्पताल में खड़ी रहती है। इनकी कमी को दूर करने के लिए 17 से 20 अप्रैल तक पुलिस लाइन में भर्ती की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की काफी चल रही है और इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईएमटी नहीं होने से एंबुलेंस से आने वाले मरीजों को रास्ते में सुविधा तक नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते है। एंबुलेंस में ईएमटी की तैनाती रहती है। वहीं काफी संख्या में एंबुलेंस चालकों की भी कमी चल रही है और ऐसे में 102 व 108 एंबुलेंस को जिला अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी में खड़ा करना पड़ता है। उनकी तैनाती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो सकें। ईएमटी की भर्ती करने के लिए 17 व 18 अप्रैल व एंबुलेंस चालकों के लिए 19 व 20 अप्रैल को पुलिस लाइन में रोजगार मेला लगाया जाएगा। युवाओं का साक्षात्कार लेने के लिए बाद उन्हें भर्ती किया जाएगा। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि भर्ती करने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed