{"_id":"69907f4fa027e740bc0909e0","slug":"route-diversion-implemented-over-falguni-fair-wheels-of-vehicles-stopped-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146784-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फाल्गुनी मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, थम गए वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फाल्गुनी मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, थम गए वाहनों के पहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले को लेकर शनिवार रात से जिले में रूट डायजर्वन प्लान लागू कर दिया गया। इसमें निवाड़ा यमुना पुल से पहले ही हरियाणा से आ ने वाले वाहनों को रोककर दूसरे रास्तों से भेजा गया। इसके अलावा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां कट से वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आने से रोक दिया गया है। इसके लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए।
रूट डायवर्जन प्लान 16 फरवरी की रात तक जारी रहेगा। इसमें शामली की तरफ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें पानीपत, करनाल, सोनीपत होते हुए एनएच-1 से भेजा जाएगा। दिल्ली नोएडा से आने वाले वाहनों को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां कट से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें भी सोनीपत, पानीपत से करनाल होते हुए भेजा जाएगा।
बड़ाैत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, एनएच-1 से भेजा जाएगा। इसके अलावा निवाड़ा पुल से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत-पानीपत, जबकि हापुड़ बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को एनएच-1 से एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे से जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी एक्सप्रेसवे से कुंडली से भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मेरठ से आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहे और मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरनावा आश्रम के पास रोका जाएगा। सीओ विजय कुमार का कहना है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भारी वाहनों को सड़क पर एक तरफ खड़ा कर दिया गया है।
Trending Videos