सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scan the QR code and get a slip without standing Scan the QR code and get a slip without standing in line.in line.

Baghpat News: क्यूआर कोड करें स्कैन और लाइन में लगे बिना बनवाएं पर्ची

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Scan the QR code and get a slip without standing Scan the QR code and get a slip without standing in line.in line.
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को लाइन में न लगना पड़े इसके लिए जगह-जगह क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। इससे मरीजों को लाइन में लगकर पर्ची बनवाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह घर बैठे भी क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा सकते हैं। इससे उनको परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
Trending Videos

जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है और मरीजों को पहले पर्ची बनवाने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है और फिर चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीजों को अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अस्पताल में जगह-जगह पर्ची बनवाने के लिए क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। वह क्यूआर कोड का फोटो मोबाइल में भी रख सकते हैं। घर पर बैठकर भी पर्ची बनवाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें काउंटर पर जाना होगा और कोड बताकर पर्ची बनवा सकेंगे। ऐसे में उन्हें समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा और लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। इससे मरीजों को काफी आसानी होगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया है ताकि उन्हें समय से दवाई मिल सके और परेशानी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जन
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए क्यूआर कोड से पर्ची बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें परेशानी न हो। अस्पताल में जगह-जगह क्यूआर लगाए गए हैं। इससे मरीज टोकन लेकर पर्ची बनवा सकेंगे। डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed