{"_id":"6a5be0908cff4d12ca09acfa","slug":"school-running-in-bku-leaders-building-sealed-a-hundred-children-will-be-unable-to-study-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155430-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाकियू नेता के भवन में चल रहे स्कूल पर सील लगाई, सौ बच्चे नहीं पढ़ सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाकियू नेता के भवन में चल रहे स्कूल पर सील लगाई, सौ बच्चे नहीं पढ़ सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में मेरठ रोड पर भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के भवन में चल रहे प्ले स्कूल मकून्स पर शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने सील लगा दी। उस भवन का नक्शा पास नहीं होने के कारण सील लगाई गई, जिससे उसमें पढ़ने वाले सौ बच्चे अब नहीं पढ़ सकेंगे। इनके अलावा मेरठ रोड पर पशु पैठ मैदान में नक्शा पास कराए बिना बनाई गई 11 दुकानों पर सील लगा दी गई।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने नक्शा पास कराए बिना बनाए गए भवनों पर शनिवार को सील लगाने की कार्रवाई की। मेरठ रोड पर पांच साल पहले बनाए गए भाकियू के दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा के भवन के प्रथम तल पर चल रहे मकून्स स्कूल पर सील लगा दी गई। उस पर नक्शा पास कराए बिना भवन निर्माण करने के कारण सील लगाई गई। उस स्कूल में वर्तमान में सौ से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं और अब सोमवार से उनकी पढ़ाई नहीं हो सकेगी।
इसके अलावा पशु पैठ मैदान में अमित शर्मा की तीन दुकानें, जैन पेंट्स की एक दुकान, आजाद की दो दुकानें, रविंद्र ठाकुर की दो दुकानें सील गईं और जगरोशन की मेरठ रोड पर तीन दुकानें सील की गईं। प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि इस तरह नक्शा पास कराए बिना बनाए जा रहे भवनों को तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जिन भवनों का निर्माण हो चुका है, उन पर सील लगाई जा रही है।
विज्ञापन
--
मेरे भवन का पांच साल पहले निर्माण हो चुका है। यह सील स्कूल के सभी कागज पूरे नहीं होने के कारण लगाने की बात बताई गई है। मैंने अपने भवन का नक्शा पास कराने के लिए छह महीने पहले फाइल लगा दी थी। -प्रदीप धामा, महासचिव भाकियू दिल्ली-एनसीआर