{"_id":"69a1f2421c1a085e350baac2","slug":"seven-roads-will-be-built-at-a-cost-of-rs-528-crore-providing-facilities-to-20-villages-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147523-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 5.28 करोड़ रुपये से बनेंगी सात सड़कें, 20 गांवों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 5.28 करोड़ रुपये से बनेंगी सात सड़कें, 20 गांवों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के सात सड़कों का निर्माण 5.28 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी। मार्गों का निर्माण होने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने क्षेत्र के लोगों की समस्या देखते हुए ककौरकलां-शबगा नहर मार्ग, बिनौली से दादरी मार्ग, मौजिजाबाद नांगल-कंडेरा मार्ग से इदरीशपुर मार्ग, मुलसम बाईपास पर चंदायन मार्ग, खपराना-मिलाना मार्ग से ब्राह्मण पुट्ठी मार्ग, बूढ़पुर गांव से फतेहपुर चक मार्ग और गोरखनाथ मंदिर भगवानपुर नांगल से इदरीशपुर तक लिंक मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा।
विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने आकलन कराया और प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया। सातों मार्गों पर 5.28 करोड़ रुपये बजट खर्च करने की मंजूरी दी गई। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सात मार्गों से 20 से अधिक गांव जुड़े हैं, जिनका निर्माण होने से लोगों को सुविधा मिलेंगी और हादसे भी कम होंगे। इसमें लोनिवि के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos