सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six employees, including the Deputy Commissioner of Industries, found absent; salaries withheld.

Baghpat News: उपायुक्त उद्योग सहित छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six employees, including the Deputy Commissioner of Industries, found absent; salaries withheld.
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को जिला उद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग सहित कुल छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, वरिष्ठ सहायक कुलदीप सिंह, कनिष्ठ सहायक सगीर खां और कनिष्ठ सहायक अभिनव गौतम अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे। इसके अतिरिक्त, रूबी 21 अप्रैल से और संजीव कुमार 22 अप्रैल से कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित कर्मचारी तीन दिन के भीतर अपनी अनुपस्थिति का कारण बताएं। जिलाधिकारी ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। आदेश का पालन न करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed