सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Software Installed in Health ATM; Patient Screening Begins

Baghpat News: हेल्थ एटीएम में सॉफ्टवेयर हुआ इंस्टॉल, मरीजों की जांच शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Software Installed in Health ATM; Patient Screening Begins
विज्ञापन
बागपत। बागपत और सरूरपुर कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खराब पड़े हेल्थ एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इन मशीनों में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया है।
Trending Videos

सांसद और विधायक निधि से बागपत, बड़ौत और सरूरपुर कलां सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। इनका उद्देश्य मरीजों को पांच मिनट में 23 तरह की जांच की सुविधा प्रदान करना था। कोरोना काल के बाद स्थापित हुए ये हेल्थ एटीएम कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गए थे। बागपत और सरूरपुर सीएचसी में जांच न होने के कारण मरीजों को निजी लैब में जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया। अमर उजाला ने 28 से 30 अप्रैल के अंकों में खराब पड़े हेल्थ एटीएम के मुद्दे को उठाया था। इन खबरों ने मरीजों को हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एटीएम में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया और वाईफाई की समस्या को भी दूर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया है और मरीजों की सभी तरह की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यह 23 जांच हो सकेंगी
हेल्थ एटीएम से 23 जांचें होती हैं। इसमें वजन, पल्स रेट, कार्डियक, रैपिड डायग्नोस्टिक चेकअप, त्वचा की जांच के अलावा नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, शुगर, ऑक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 23 जांचें शामिल हैं। जांच के बाद एटीएम मशीन से रिपोर्ट पर्ची निकलती है। यह मरीज की जांच के बाद उसका डाइट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में भी जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed