{"_id":"6a6a59fb22d4ca9135027869","slug":"some-people-want-to-separate-jayant-from-the-government-rajendra-malik-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156147-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत को सरकार से अलग करना चाहते हैं कुछ लोग : राजेंद्र मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत को सरकार से अलग करना चाहते हैं कुछ लोग : राजेंद्र मलिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट(बागपत)। गांगनौली में बुधवार को भाकियू अराजनीतिक की बैठक हुई, जिसमें संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को सरकार से अलग करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांगनौली कट के बहाने विपक्ष से मिलकर यह साजिश रच रहे हैं।
बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने स्पष्ट किया कि ये लोग अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से गांगनौली कट बनवाने की मांग की थी। हालांकि गड़करी ने कट देने से इन्कार करते हुए सर्विस रोड बनाने की घोषणा की थी। मलिक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अब सर्विस रोड बनाने का श्रेय लेना चाहते हैं। उन्होंने जनता से ऐसे बहकावे में न आने की अपील की। मलिक ने कहा कि किसानों की लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी और वह हमेशा किसानों के हित में कार्य करते रहे हैं। उन्होंने सरकार से गन्ने का मूल्य बढ़ाने की भी मांग की।
बैठक सुदेशपाल के आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें सुदेश राठी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता किरण सिंह ने की, जबकि संचालन राजबीर राठी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह, राकेश पंवार, महामंत्री सक्षम पंडित, भाग्यवीर और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।