सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting and firing on policemen who went to pacify a fight in Ladhwadi

Baghpat News: लधवाड़ी में झगड़ा शांत कराने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव और फायरिंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing on policemen who went to pacify a fight in Ladhwadi
विज्ञापन
संशोधित
Trending Videos

-एसआई ने 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर चिकित्सक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लधवाड़ी गांव में बुधवार को दुल्हेंडी पर चिकित्सक वीर भयंकर और हरेंद्र पक्ष में हो रहे झगड़े को शांत कराने आए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। वहां पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग और पथराव किया गया। एसआई अंकित की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें चिकित्सक वीर भयंकर समेत छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में एसआई अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार को लधवाड़ी गांव में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग होने की सूचना मिली। इस पर लधवाड़ी गांव पहुंचे तो वहां पर चिकित्सक वीर भयंकर और हरेंद्र पक्ष में लाठी-डंडे चल रहे थे। दोनों पक्षों के लोग पथराव भी कर रहे थे। उन्होंने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव और तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए और लोग भी घरों में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आए पुलिस बल ने स्थिति संभाली और मामला शांत कराया। एसआई ने एक पक्ष के चिकित्सक वीर भयंकर नैन, मोनू उर्फ वीर बहादुर, मनोज, विक्रांत, नीटू, मोहित, दूसरे पक्ष के हरेंद्र, उसके बेटे साहित उर्फ आयुष, अनमोल और 12 अज्ञात के खिालफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि एक पक्ष के वीर भयंकर, मोहित, मोनू, विक्रांत और दूसरे पक्ष के हरेंद्र को गिरफ्तार कर ईंटें और चप्पल बरामद की गईं।
---
मवीकलां में पुलिसकर्मियों पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवीकलां गांव में दुल्हेड़ी के दिन सूरज के साथ मारपीट कर रहे संदीप को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, तभी वहां आए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया और फिर पथराव कर दिया। इसमें पुलिस ने तीन नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मवीकलां गांव निवासी सूरज ने बताया कि बुधवार को गांव का ही संदीप, उसका भाई रोहित, सचिन और दिनेश गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर रहे संदीप को पकड़ लिया, तभी पुलिसकर्मियों पर रोहित, सचिन और दिनेश और महिलाओं समेत दस लोगों ने हमला कर संदीप को छुड़ा लिया। इसके बाद अपने मकानों की छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें न्यायालय से जमान मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed