सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone-pelting at electricity workers in Mughalpura; two vehicles damaged.

Baghpat News: मुगलपुरा में बिजली कर्मियों पर पथराव, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting at electricity workers in Mughalpura; two vehicles damaged.
विज्ञापन
बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में बृहस्पतिवार सुबह विद्युत लाइन ठीक करने गए ऊर्जा निगम के कर्मियों पर हमला किया गया। शकील और उसके परिवार ने कर्मियों पर पथराव किया, जिससे उन्हें एक मकान में छिपकर जान बचानी पड़ी। इस दौरान बचाव में आए अधिवक्ता गुलफाम समेत अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी शकील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


बुधवार रात मोहल्ला मुगलपुरा में एबीसी केबल में खराबी आ गई थी। इससे केबल गली में लटक गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के कर्मियों को दी। बृहस्पतिवार सुबह ऊर्जा निगम के अवर अभियंता जेपी यादव अन्य कर्मियों के साथ केबल ठीक करने पहुंचे। कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर केबल ठीक करना शुरू किया, तभी शकील के परिवार ने वहां आकर काम का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मियों को वहां से भगाने का प्रयास किया। साथ ही कर्मियों की सीढ़ी उठाकर फेंक दी। हंगामा बढ़ने पर कर्मियों ने काम बंद कर दिया और एक तरफ खड़े हो गए। इस दाैरान शकील के परिवार के एक युवक ने मकान की छत से पथराव शुरू कर दिया। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने पथराव से बचने के लिए एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इस पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें से एक नगर पालिका की थी। यह घटना बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास के दौरान हुई। कर्मियों को उनके कर्तव्य का पालन करने से रोका गया। विरोध के बाद हमलावरों ने हिंसा का सहारा लिया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा निवासी आदिल ने बताया कि हमलावर शकील, उसके भाई मुस्तफा, सन्नो और आकिल थे। इन लोगों ने बिजली कर्मियों को बचाने आए आदिल के भाई अधिवक्ता गुलफाम समेत अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल गुलफाम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल उपचार कराया गया।
विज्ञापन

-पुलिस ने स्थिति को संभाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और शांति बहाल की। एक आरोपी शकील को मौके से पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस ने आदिल की तहरीर पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी शकील को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वर्जन-मोहल्ला मुगलपुरा में हुए झगड़े में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विजय चौधरी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed