{"_id":"69ac0c6ddf14c7434e0356bd","slug":"students-presented-cultural-programmes-at-the-farewell-function-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147881-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही सीनियर को पुरस्कर देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी व अरुण चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और इससे वह आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में आदित्य चौहान को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल खुशी वर्मा को चुना गया। इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर को पुरस्कार देकर विदाई दी। इस मौके पर वरुण चौहान, अरुण चौहान, दीपिका शर्मा, रश्मी वर्मा, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. गौरव व डॉ. उमलेश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos