{"_id":"699f4fe52bf6a122e90f67af","slug":"the-accused-did-not-say-anything-during-interrogation-the-neighbors-said-there-was-a-dispute-going-on-regarding-the-sthe-accused-did-not-say-anything-during-interrogation-the-neighbors-said-there-was-a-dispute-going-on-regarding-the-shophop-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-147412-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पूछताछ में कुछ नहीं बोला आरोपी, पड़ोसी बोले, दुकान का चल रहा था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पूछताछ में कुछ नहीं बोला आरोपी, पड़ोसी बोले, दुकान का चल रहा था झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांकरौद गांव में भाभी की हत्या करने के आरोपी साहिल से पुलिस ने मेरठ के अस्पताल में पहुंचकर पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद बेहोश हो गया। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने दोनों भाइयों में दुकान को लेकर झगड़ा होने की जानकारी दी।सांकरौद गांव में चंचल की हत्या के बाद पुलिस की टीम ने मेरठ के अस्पताल में आरोपी साहिल से पूछताछ करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने चंचल की हत्या करने के कारणों के बारे में पूछताछ की तो वह चुप्पी साधकर लेटा रहा। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। इसके चलते पुलिसकर्मी सहीं कारणों का पता नहीं कर पाए। घटना के बाद सांकरौद गांव आए पुलिसकर्मियों ने पड़ोसियों से पूछताछ की, पहले उन्होंने भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में पड़ोसियों ने बताया कि नवीन और साहिल के बीच दुकान बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर पिछले चार दिन में कई बार झगड़ा भी हुआ। मंगलवार को चंचल अपने मायके से ससुराल आई थी और बुधवार को घटना हो गई। घटना से पड़ोसी भी काफी भयभीत है।
पति देवर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
चंचल के पिता रवि प्रकाश ने बताया कि शादी के बाद नवीन, साहिल, शिवम, बुआ गीता और फूफा देशराज दहेज में कार और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। उन्होंने असमर्थता जताई तो ससुराल में चंचल का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मंगलवार रात नवीन उसकी बेटी चंचल को मायके से ले आया। इसके बाद बुधवार शाम पति नवीन, देवर साहिल, शिवम ने चंचल की ईंट से कूचकर चंचल की हत्या कर दी। इसमें सीओ रोहण चौरसिया का कहना है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos