सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The councilor also approached the police, the EO lodged a second complaint at the cyber police station.

Baghpat News: सभासद भी पुलिस के पास पहुंचे, ईओ ने साइबर थाने में दूसरी शिकायत दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The councilor also approached the police, the EO lodged a second complaint at the cyber police station.
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना के खिलाफ शिकायत करने पर सोमवार को सभासद संजय रुहेला कोतवाली पहुंचे तो ईओ ने साइबर थाने में भी दूसरी शिकायत दे दी। इससे पहले ईओ ने सभासद और चेयरमैन पर आरोप लगाकर बागपत कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना ने रविवार को कोतवाली में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सभासद संजय रुहेला ने कर्मियों को जबरदस्ती खींचकर धरने पर बैठाया और नहीं आने पर कार्यालय की बिजली काट दी। इससे एसआईआर का काम बाधित हो गया था। इस मामले में सोमवार को सभासद संजय रुहेला ने कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने ईओ पर 14 कर्मियों का वेतन फर्जीवाड़ा करके निकालने का आरोप लगाया। यह मामला उठाने पर नगर पालिका में गाली-गलौच करते हुए धमकी देने का आरोप ईओ पर लगाया गया। उन्होंने ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ ईओ केके भड़ाना ने बताया कि शहर के कुछ लोग उनके बारे में झूठी जानकारी लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया और कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी भी की है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए साइबर थाने में शिकायत की गई है। इन मामलों में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed