{"_id":"69c987a501ff833cf10795cc","slug":"the-family-broke-ties-with-farman-after-he-married-monalisa-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-149143-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-महाकुंभ में माला बेचते हुए चर्चा में आई मोनालिसा ने पलड़ी के फरमान से पंद्रह दिन पहले की थी शादी
-फरमान के पिता जाफर अली की नाराजगी बढ़ी, अब कोई रिश्ता नहीं होने की बात कही
फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आई मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ी निवासी फरमान से परिवार वालों ने नाता तोड़ लिया है। फरमान से परिवार का कोई भी सदस्य बात नहीं कर रहा है। पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है।
मोनालिसा से फरमान खान की मुलाकात छह महीने पहले मुंबई में अपने स्टूडियो में हुई थी। इसके बाद कई बार द डायरी ऑफ मणिपुर के सेट पर मिले। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और केरल के मंदिर में शादी करने के बाद 11 मार्च को रजिस्टर्ड कराई। उनकी शादी विवादित हो गई, पहले मोनालिसा के परिवार वालों तो इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने आरोप लगाए।
इनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी आरोप लगा दिए। इस तरह दोनों की शादी को लेकर विवाद बढ़ने और परिवार वालों की मर्जी के बिना शादी करने पर फरमान से भी परिवार वाले अब कोई नाता नहीं रखना चाहते हैं। पिता जाफर अली ने कहा कि फरमान के शादी करने के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं किया। अब उससे कोई मतलब नहीं रखना चाहते हैं और नाता न रखने के लिए जल्द ही कागजी कार्रवाई भी करेंगे।
-पहले हर महीने होती थी बात, हर साल लेकर जाता था रुपये
फरमान के पिता जाफर अली ने बताया कि पहले हर महीने फरमान से बात होती थी। वह साल या छह महीने में घर आता था, तब कहता था कि फिल्म बना रहा हूं और उसके लिए ही कई बार रुपये लेकर गया। अब उसने भी फोन नहीं किया और परिवार वाले भी उससे बात नहीं कर रहे हैं।
Trending Videos