सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family members said the accused should be sentThe family members said the accused should be sentenced to death.nced to death.

Baghpat News: परिवार वाले बोले, आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The family members said the accused should be sentThe family members said the accused should be sentenced to death.nced to death.
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह खेकड़ा के पंकज धामा की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद रविवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंचते रहे। वहां परिवार वालों ने कहा कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उनको भी पता चलना चाहिए कि किसी की जिंदगी को कैसे छीना जाता है।

पंकज धामा की मौत के बाद पिता राजेंद्र धामा और मां कविता समेत सभी परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पंकज की मौत से परिवार के लोगों के साथ ही मोहल्ले के लोग भी गमजदा हैं। रविवार को पंकज धामा के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए मोहल्ले और कस्बे के लोग पहुंचते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो को देखकर भी लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बे के सामाजिक संगठनों ने रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र धामा समेत अन्य ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस तरह का अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed