सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The heat during the day caused profuse sweating, while evening drizzle brought some relief.

Baghpat News: दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को बूंदाबांदी से मिली थोड़ी राहत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The heat during the day caused profuse sweating, while evening drizzle brought some relief.
विज्ञापन
बागपत। बृहस्पतिवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को हवा और बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह बुधवार के 43 डिग्री सेल्सियस से घटकर बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।


पिछले कई दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। इससे लोग लगातार पसीने से तरबतर हो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप और लू ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्मी ने घर से बाहर निकलते ही लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। शाम करीब छह बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ पल के लिए सुकून मिला। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से और राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। यह मौसमी बदलाव रविवार तक जारी रह सकता है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है। लोगों को भीषण गर्मी से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed