फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The UP Board compartment practical examination will be held on July 16 and 17.

Baghpat News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी

Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The UP Board compartment practical examination will be held on July 16 and 17.
-बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज को बनाया गया प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी
विज्ञापन

-हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी देंगे परीक्षा, विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जानकारी देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा अब 16 और 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के निर्देशन में होगा। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्य हाईस्कूल के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची और इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ओएमआर शीट पर 20 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed