फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rajasthan police recovered stolen goods from the house of Raju Khatta's associate.

Baghpat News: राजू खट्टा के साथी के घर से डकैती का सामान बरामद कर ले गई राजस्थान पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police recovered stolen goods from the house of Raju Khatta's associate.
- राजस्थान के झुंझुनूं में एक व्यापारी के घर डकैती की घटना में राजू खट्टा, बरनावा के सत्तार समेत छह पकड़े गए थे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। राजस्थान पुलिस ने झुंझुनूं के व्यापारी के घर में हुई डकैती के मामले में आरोपी राजू खट्टा के साथी सत्तार निवासी बरनावा के घर से बृहस्पतिवार शाम को डकैती का सामान बरामद किया। बरामद सामान को लेकर राजस्थान पुलिस की टीम वापस लौट गई।

राजस्थान के झुंझुनूं शहर में कारोबारी शब्बीर कुरैशी के परिवार को 21 जून की रात में बंधक बनाकर छह बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। कारोबारी के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूटे गए थे। पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बागपत पहुंची। राजस्थान पुलिस ने खट्टा प्रहलादपुर गांव की प्रधान क्षमा देवी के बेटे राजू खट्टा, सत्तार निवासी बरनावा, जाहिद उर्फ लंबू निवासी निरपुड़ा, राशिद कुरैशी निवासी मेरठ, आरिफ निवासी हापुड़ समेत छह बदमाशों को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि राजस्थान पुलिस की टीम डकैती से संबंधित सामान बरामद करने आई थी। आरोपी सत्तार के घर से कुछ सामान बरामद किया गया है। उसे लेकर राजस्थान पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed