फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Before the marriage ceremony is solemnized in the mosque, both parties will have to submit an affidavit.

Baghpat News: मस्जिद में निकाह पढ़वाने से पहले दोनों पक्षों को देना होगा शपथ पत्र

Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Before the marriage ceremony is solemnized in the mosque, both parties will have to submit an affidavit.
बड़ौत। नगर की जामा मस्जिद में खिदमत सोसायटी व जमीअत उलमा-ए-हिंद की शुक्रवार को बैठक हुई। जहां इमामों की सुरक्षा के लिए निकाह से पहले दोनों पक्षों को कानूनी शर्तों से संबंधित शपथ पत्र देने का नियम बनाया गया।
विज्ञापन

खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि कई बार लोग मस्जिद में निकाह पढ़वा लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि किसी पक्ष का पहले से विवाह हो चुका है या मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में निकाह कराने वाले इमामों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जमीअत उलमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि इमाम केवल धार्मिक दायित्व निभाते हैं। उनके पास किसी व्यक्ति के वैवाहिक, कानूनी या अन्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड की जानकारी नहीं होती है। बाद में विवाद सामने आता है तो इमाम भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाते हैं। इसलिए निकाह से पहले दोनों पक्षों को शपथ पत्र देना होगा, जिसमें सभी नियम व शर्तें लिखी होनी चाहिए। इस मौके पर मुफ्ती एहसान, मुफ्ती रहीस, मौलाना शाहिद, हाफिज लियाकत, मौलाना गय्यूर, मौलाना अबुल हशन, मास्टर समीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed