{"_id":"6a50f61fd6224bc55009e2f2","slug":"two-buses-are-running-from-baraut-to-sonipat-a-survey-will-be-conducted-to-increase-them-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154945-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत से सोनीपत तक चल रहीं दो बसें, बढ़ाने के लिए किया जाएगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत से सोनीपत तक चल रहीं दो बसें, बढ़ाने के लिए किया जाएगा सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी, दोनों प्रदेशों के अफसर करेंगे सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत से सोनीपत तक केवल दो बसें चल रही हैं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग को देखते हुए मार्ग पर बसों को बढ़ाने के लिए सर्वे किया जाएगा।
राजीव, वीरेंद्र, प्रदीप, मोहित समेत अन्य लोगों ने बताया कि यहां से रोजाना काफी संख्या में लोग सोनीपत में नौकरी के लिए जाते हैं। इनके अलावा उच्च शिक्षा के लिए भी विद्यार्थी सोनीपत जाते हैं। इसके बावजूद बड़ौत से सोनीपत तक मात्र दो बसों का संचालन हो रहा है। बसों की कमी के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इनमें समय व किराया अधिक खर्च होता है।
कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों से मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए मार्ग पर चार बसों का संचालन होना चाहिए, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। परिवहन अधिकारियों के अनुसार मार्ग पर बसों की संख्या कम करने या बढ़ाने के लिए सर्वे किया जाता है। सर्वे करने में हरियाणा परिवहन निगम के अफसरों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन--
बड़ौत से सोनीपत मार्ग पर बसों की कमी की शिकायत यात्रियों द्वारा की गई है। मार्ग पर हरियाणा परिवहन निगम की भी बसें चलती हैं। इसलिए वहां के अफसरों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी

वर्जन