सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who oppose Vande Mataram are not patriots:Those who oppose Vande Mataram are not patriots: Asim Arun Asim Arun

वंदेमातरम का विरोध करने वाले राष्ट्रभक्त नहीं : असीम अरुण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Those who oppose Vande Mataram are not patriots:Those who oppose Vande Mataram are not patriots: Asim Arun Asim Arun
web -
विज्ञापन
-कानून के दायरे में काम करने वाले ही फायदे में रहेंगे, यूपी में सिर्फ कानून का राज
Trending Videos

- मौजिजाबाद नांगल के गोरखनाथ आश्रम में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल के गोरखनाथ आश्रम पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि वंदेमातरम का विरोध करने वाले राष्ट्रभक्त नहीं हैं। इसलिए वह विरोध कर राष्ट्रगीत का अपमान करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट को अभी तक का सबसे बड़ा बजट बताया। साथ ही कहा इससे शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि यूपी में सिर्फ कानून का राज है और अपराध करने वालों को पुलिस उनके अंजाम तक पहुंचा रही है। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे और कानून के दायरे में सभी को काम करना होगा। अब प्रदेश में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होता, जो भी व्यक्ति गलत करता है उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। प्रदेश के बजट को लेकर कहा कि यह अब तक का उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है, जो विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। कहा कि वंदे मातरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम का गीत है। इस गीत को गाते-गाते हमारे पूर्वज शहीद हुए और चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम व सिख हो सभी ने सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी को भी राष्ट्रगीत वंदेमातरम का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी पहचान है। उन लोगों का राष्ट्रभक्ति से कोई लेना-देना नहीं है, जो ऐसे पवित्र गीत का विरोध करने की सोचते हैं। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, राजकुमार, आश्रम के महंत अर्जुन नाथ, बिजेंद्र प्रधान, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, रोबिन तोमर, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

--
मंदिर में परिक्रमा कर पूजन किया
दाहा। गोरखनाथ मंदिर में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पहुंचकर परिक्रमा की और फिर पूजन किया। इसके बाद मंदिर में विधि विधान से देवी-देवताओं की पूजा की। उन्होंने मंदिर में कार्य कराने का भी आश्वासन दिया। कहा कि हर किसी को अपने-अपने धर्म में आस्था रखनी चाहिए। इसके बाद वहां प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed