{"_id":"6a5cb60c601a7c74b907156b","slug":"today-is-the-last-day-for-registration-for-admission-to-undergraduate-and-postgraduate-courses-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-155488-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीसीएसयू की ओर से पंजीकरण के लिए दिया गया था 20 जुलाई तक का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की है। विद्यार्थियों के पास अब केवल सोमवार तक का समय बचा है।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या शिन्जिता अग्रवाल ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पहले पंजीकरण के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया था। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस अंतिम तिथि तक हर हाल में पंजीकरण कराने का आग्रह किया। प्राचार्या ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने की सलाह दी। गलत जानकारी होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। पंजीकरण फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
पंजीकरण में किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारना आवश्यक है। गलत जानकारी से आवेदन रद्द हो सकता है। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता है। सोमवार तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए कक्षावार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी कॉलेजों ने अपनी-अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।