सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractors stunt crop destroyed, farmer beaten for protesting

Baghpat News: ट्रैक्टरों से स्टंट कर फसल बर्बाद की, विरोध करने पर किसान को पीटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tractors stunt crop destroyed, farmer beaten for protesting
web -
विज्ञापन
-साकरौद गांव के किसान ने नूरपुर गढ़ी गांव के दो भाइयों और आठ-दस युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। नूरपुर गढ़ी गांव के जंगल में किसान दीपक धामा निवासी साकरौद के खेत में ट्रैक्टरों से स्टंट कर फसल बर्बाद कर दी गई। इसका विरोध करने पर किसान दीपक की पिटाई कर घायल कर दिया। किसान दीपक ने शनिवार को नूरपुर गढ़ी गांव के दो सगे भाई सुनील, अनिल और आठ-दस अज्ञात युवकोंं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

साकरौद गांव के किसान दीपक धामा ने बताया कि नूरपुर गढ़ी गांव के जंगल में उसके खेत हैं। आठ फरवरी को नूरपुर गांव के कुछ युवक अपने ट्रैक्टरों से खेत में स्टंट कर दौड़ लगा रहे थे, तभी पुलिसकर्मी वहां आ गए, जिससे ट्रैक्टर सवारों में भगदड़ मच गई। सभी अपने ट्रैक्टर लेकर भागने लगे, तभी एक युवक का ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में घुस गया। उसने गेहूं और गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। इसके अलावा सिंचाई करने वाला पाइप भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गए। इसका विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपने भाइयों और आठ दस दोस्तों को बुलाकर मारपीट की। इसमें जांच अधिकारी का कहना है कि ट्रैक्टर चालक सुनील, उसके भाई अनिल और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed