सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trade deal with America will ruin farmers: Rakesh Tikait

किसानों को बर्बाद करेगा अमेरिका से व्यापार समझौता : राकेश टिकैत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Trade deal with America will ruin farmers: Rakesh Tikait
विज्ञापन
बिनौली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत का अमेरिका से जो व्यापार समझौता हुआ है। इससे किसान सिर्फ बर्बाद होगा। केंद्र सरकार पहले से ही किसानों को बर्बाद करने पर लगी है और अब यह समझौता कर लिया है।
Trending Videos

वह जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु नीलकंठ आश्रम में महाशिवरात्रि पर पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है। अमेरिका में पशुओं को मांस खिलाया जाता है और वहां से जो दूध आएगा, वह मासाहारी होगा। देश के लोगों का धर्म भी भ्रष्ट होगा। वह इस समझौते को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेंगे और किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। किसानों को बर्बाद करने वाली सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि यदि किसानों के नलकूपों व घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए तो अफसरों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह सरकार बिजली का निजीकरण कर किसानों व लोगों पर अधिक भार डालना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed