{"_id":"69a09efb7da492bf2f0947a4","slug":"traders-raised-the-demand-to-curb-online-trade-and-compensation-for-disaster-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147420-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने व आपदा पर मुआवजा की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने व आपदा पर मुआवजा की उठाई मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है और उनका व्यापार चौपट हो गया है। उन्होंने मेरठ में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इसमें सुधार की मांग की।
Trending Videos
व्यापारी अभिमन्यु गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता व मुकुंद स्वरूप मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन मिलने वाले सामान में लोगों को काफी छूट दी जाती है, जो छोटे व्यापारियों के लिए नुकसान साबित हो रहा है। इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। दुकानदार वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए उनका ध्यान रखते हुए ऑनलाइन सामान बेचने के लिए अधिकारों का दुरुपयोग करने पर रोक लगानी चाहिए। इसके अलावा पंजीकृत व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड व आपदा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरा करने की मांग की। इस मौके पर मनोज गोयल, हंसराज गुप्ता, कपिल गुप्ता, मनोज मित्तल, पंकज गुप्ता, हेमकांत आर्य, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।