{"_id":"69f11083cc0f1da59807e8b0","slug":"two-factions-clash-over-road-dispute-in-halalpur-four-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150830-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रास्ते के विवाद में हलालपुर में दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रास्ते के विवाद में हलालपुर में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हलालपुर गांव में मंगलवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें मुकेश, कुसुम, अंकुर और साक्षी शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और अंकुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह विवाद विजय कश्यप और अंकुर पक्ष के बीच कई सालों से चला आ रहा है। विजय कश्यप ने बताया कि मंगलवार शाम उनके पिता मुकेश बड़ौत से घर लौट रहे थे। गांव के पास नहर पुलिया पर अंकुर पक्ष के कई लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले की खबर सुनकर उनकी मां कुसुम और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। दूसरी ओर अंकुर पक्ष ने भी विजय पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X