फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two parties clashed in Biharipur over a wall dispute, seven injured.

Baghpat News: दीवार के विवाद में बिहारीपुर में भिड़े दो पक्ष, सात घायल

Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in Biharipur over a wall dispute, seven injured.
-पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर गांव में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार रात दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव की मोहिनी ने बताया कि उनके पति अधिवक्ता विनोद कुमार का परिवार के ही दीपक से दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। 26 जुलाई की रात दीपक, धर्मवीर, तेजवीर, सनुज और अनुज ने उनके घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडों, सरियों और तमंचे की बटों से पिटाई की। इस पिटाई के कारण विनोद, उनके जेठ अनिल और चाची शीला घायल हो गए। विनोद और अनिल का दिल्ली के जीटीबी और नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष के सनुज ने आरोप लगाया कि अनिल, विनोद, विपिन, प्रमोद उर्फ राहुल, रीतू और शीला ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में अनुज, तेजवीर, उनकी मां उर्मिला और ताऊ तेजवीर घायल हुए। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed