{"_id":"69bd0ab0a2cabde1c906c474","slug":"up-adm-judicial-and-his-cook-s-condition-worsened-after-eating-buckwheat-flour-dumplings-in-baghpat-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एडीएम न्यायिक और उनके रसोसइये की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एडीएम न्यायिक और उनके रसोसइये की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश ने पहले नवरात्र को कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। यह आटा गोरीपुर गांव से मंगाया गया था। पकौड़ी खाते ही रात में दोनों को फूड प्वॉइनिंग हो गई।
अस्पताल में भर्ती एडीएम और उनका रसोइया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवरात्र के पावन अवसर पर कुट्टू के आटे का सेवन मुसीबत का सबब बन रहा है। जिले के एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश की हालत कुट्टू का आटा खाने की पकौड़ी खाने के बाद बिगड़ गई। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
गोरीपुर गांव से आया था आटा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश ने रात में गोरीपुर गांव से पिसा हुआ कुट्टू का आटा मंगवाया था। इसी आटे से बना भोजन करने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द, उल्टी और अन्य गंभीर लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया है और उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आटे की गुणवत्ता पर उठे सवाल
इस घटना ने कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और उसके वितरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आटा किस स्रोत से आया और उसमें ऐसी क्या मिलावट थी, जिसने इतनी गंभीर प्रतिक्रिया दी। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यह किसी विशेष बैच की समस्या थी या किसी बड़े रैकेट का हिस्सा।

जांच के आदेश जारी
जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द पूरे मामले की तह तक जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कुट्टू के आटे की कचौरी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार
कुट्टू के आटे की कचौरी खाने से एक ही परिवार के रेलवे कर्मचारी समेत 6 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।