{"_id":"69bced63ff024253ff043c55","slug":"up-jayant-singh-said-no-deal-has-been-finalized-with-america-yet-rld-workers-should-make-nda-candidate-win-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत सिंह बोले- अमेरिका के साथ अभी कोई डील नहीं हुई फाइनल, एनडीए के प्रत्याशी को जिताएं रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत सिंह बोले- अमेरिका के साथ अभी कोई डील नहीं हुई फाइनल, एनडीए के प्रत्याशी को जिताएं रालोद कार्यकर्ता
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति साफ की। बागपत के रटौल आम का जिक्र करते हुए कहा कि रटौल के लिए यूरोप ने दरवाजे खोल दिए हैं।
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से अभी कोई ट्रेड डील फाइनल नहीं हुई है। मेरा पहले केवल इतना ही बयान आया था कि जब व्यापार में विस्तार होगा तो वेल्यू चेन में किसानों की गिनती बढ़ेगी। साथ ही किसानों की भागीदारी भी बढ़ेगी। जयंत बागपत में कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।
Trending Videos
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई फसल नहीं है जिसका भारत मुकाबला नहीं कर सकता। आज भी निर्यात होता है। उन्होंने बागपत के रटौल आम का जिक्र करते हुए कहा कि क्या वह अमेरिका और यूरोप के बाजार में जा सकता था। जब शून्य प्रतिशत के शुल्क पर यहां के रटौल के आम के लिए यूरोप ने दरवाजे खोल दिए। इसलिए भारत एक वैश्विक ताकत है और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी ताकतें भारत के साथ करार करना चाहती हैं। इससे बेहतर संभावनाएं हमारे मजदूर, काश्तकार, एमएसएमई और किसान सभी के लिए बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं अमेरिका से डील को लेकर विपक्ष और कुछ किसान संगठन लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारत के किसानों और डेयरी प्रोडक्ट्स को भारी नुकसान होगा। इसलिए भी जयंत सिंह ने यह साफ किया कि इससे किसानों को नुकसान नहीं होगा।
रालोद के साथ एनडीए के प्रत्याशी को जिताने लिए कार्य करें
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मलकपुर में सभा के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेता व कार्यकर्ता तैयारी करें। रालोद के साथ ही एनडीए के चुनाव चिह्न वाले प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्य करें।
ये भी देखें...
भाई की हत्या: बिलखते हुए मां बोली- एक बेटा मर गया, दूसरा बेटा और पोता जाएंगे जेल, मेरा तो पूरा परिवार उजड़ गया
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मलकपुर में सभा के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेता व कार्यकर्ता तैयारी करें। रालोद के साथ ही एनडीए के चुनाव चिह्न वाले प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्य करें।
ये भी देखें...
भाई की हत्या: बिलखते हुए मां बोली- एक बेटा मर गया, दूसरा बेटा और पोता जाएंगे जेल, मेरा तो पूरा परिवार उजड़ गया